फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus station will be built after two decades of formation of district

जिला बनने के दो दशक बाद होगा बस अड्डे का निर्माण

Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bus station will be built after two decades of formation of district
जिला बनने के दो दशक बाद होगा बस अड्डे का निर्माण
विज्ञापन

बागपत। जिला बनने के 23 साल बाद मुख्यालय पर बस अड्डे के निर्माण की उम्मीद जग गई है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक लखनऊ अतुल त्रिपाठी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने चिन्हित की गई तीन जगह जमीन का निरीक्षण किया।
बागपत विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड की मांग की थी। पिछले दिनों लखनऊ में विधायक ने प्रधान प्रबंधक से भी मुलाकात की थी। मंगलवार को परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक लखनऊ अतुल त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता परिवहन निगम मोहम्मद इरफान, परिवहन निगम मेरठ क्षेत्र के नोडल अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, आरएम मेरठ क्षेत्र नीरज सक्सेना और एआरएम बागपत योगेंद्र पाल सिंह ने प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। बागपत और सिसाना गांव के बीच में ईंट भट्टे के सामने जमीन पर गहनता से मंथन किया। इसके अलावा प्रस्तावित दो और अन्य जगहों को भी देखा। आरएम मेरठ ने बताया कि अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। विभाग के अधिकारियेां को लखनऊ में जाकर रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन

सियासी मुद्दा बन चुका बस स्टैंड
बागपत। जिला मुख्यालय पर बस स्टैंड सियासी मुद्दा बन चुका है। 23 साल से बस स्टैंड नहीं होने के कारण यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चले हाईवे ही बस स्टैंड में तब्दील हो गया है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की पुरानी मांग जल्द होगी पूरी : धामा
बागपत। बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि बस स्टैंड जिले की पुरानी मांग है। प्रस्ताव के बाद अब जमीन के चयन की प्रक्रिया चल रही है। समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बड़ौत में डिपो तक नहीं पहुंचते यात्री
बागपत। बड़ौत में परिवहन निगम ने बस स्टैंड बनाया हुआ है, लेकिन यात्रियों को लाभ नहीं हुआ। बस स्टैंड को बड़ौत से काफी दूर बनाया गया है, जिसके कारण यात्री बस स्टैंड तक नहीं पहुंच पाते। बड़ौत में अब भी यात्री हाईवे से ही बस में सवार होते हैं। जिस कारण यहां दिल्ली बस स्टैंड पर हर वक्त जाम की स्थिति बनीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed