फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus service stopped for Delhi, traveling by boggy vehicles

दिल्ली के लिए बस सेवा बंद, डग्गामार वाहनों से हो रहा सफर

Tue, 01 Mar 2022 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bus service stopped for Delhi, traveling by boggy vehicles
कोरोना काल से बंद पडी ट्रेनो को चलवाने की मांग को लेकर खेकड़ा मे बैठक करते दैनिक यात्री संघ के पदा? - फोटो : KAHKRA
डग्गामार वाहनों के सहारे सफर करने के लिए मजबूर व्यापारी, नौकरीपेशा और आमजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। करीब तीन वर्ष पूर्व कस्बा अमीनगर सराय से दिल्ली के लिए बस सेवा थी। कस्बे से सुबह छह बजे दिल्ली के लिए बस रवाना होती थी। इस बस से अधिकांश व्यापारियों और नौकरी करने वाले लोग दिल्ली जाते थे। मगर, तीन साल पहले बस सेवा बंद कर दी गई। इससे कस्बे से खरीदारी के लिए दिल्ली जाने वाले व्यापारियों के अलावा नौकरीपेशा लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किराए के साथ-साथ उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। इस बारे में व्यापारी कई बार रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिख चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
डग्गामार वाहनों का लेना पड़ रहा सहारा
बस सेवा बंद होने से व्यापार के लिए दिल्ली आने-जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। - संदीप बंसल, व्यापारी
विज्ञापन

---
आसान हो जाएगा दिल्ली का सफर
डग्गामार वाहनों का सफर जोखिम भरा है। टेंपो संचालक मानक से अधिक सवारी लेकर चलते है, जिससे हादसा होने का डर लगा रहता है और लोगों का समय भी बर्बाद होता है। बस चलने से व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों कर सफर आसान हो जाएगा। - मंजुल उर्फ बिल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू हो बस सेवा
दिल्ली जाने के लिए दूध और मावा ले जा रहे वाहनों में लटककर या खड़े होकर सफर करना पड़ता है। बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों को भी राहत मिलेगी। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए मार्ग पर जल्द बस सेवा शुरू होनी चाहिए। -जयभगवान विश्वकर्मा
---
कई बार की जा चुकी है मांग
कई बार डिपो के एआरएम को पत्र लिखकर बस सेवा शुरू कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जल्द ही लोनी डिपो के एआरएम से मिलकर बस सेवा शुरू कराने की मांग की जाएगी। -राकेश बंसल, अध्यक्ष व्यापार संघ

डीआरएम से बंद ट्रेनों को चलवाने की मांग की
खेकड़ा। मोहल्ला विजयनगर में मंगलवार को दैनिक यात्री संघ की बैठक हुई। महासचिव एसडीओ धर्मसिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रथम लहर में सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। दूसरी लहर की समाप्ति पर दो ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया था। मगर, इन ट्रेनों का दैनिक यात्रियों को कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। खेकड़ा नगर के साथ ही आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली, शाहदरा, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में नौकरी करने के लिए जाते आते है। मगर, सुबह के समय शामली की ओर से दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नही चलाई गई है। शाम के समय दिल्ली से शामली जाने के लिए भी दो ही ट्रेनें चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को बसों व डग्गामार वाहनों में चार से पांच गुना अधिक किराया देकर आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए सभी ट्रेनों को चलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed