फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bus and Cantor collide, 14 injured

बस और कैंटर में टक्कर, 14 घायल

Mon, 12 Mar 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Mon, 12 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bus and Cantor collide, 14 injured
बड़ौत के ट्यौडी गांव में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर से चालक को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री हाईवे मार्ग पर ट्यौढ़ी गांव के पास हरियाणा रोडवेज और कैंटर में टक्कर हो गई। इससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें कैंटर चालक, हेल्पर सहित 14 यात्री घायल हो गए । कैंटर के चालक को जिला अस्पताल रेफर किया। इस हादसे के कारण हाईवे करीब मार्ग एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। 
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर 69 बी 6562 बड़ौत से सोनीपत के लिए चली । जब यह बस दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री मार्ग पर ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंची तो नरेला से दवा लेकर देवबंद जा रहें कैंटर नंबर एचआर 66 ए 8716 से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक भी दब गया। इस दुर्घटना के बाद हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसमें कैंटर चालक को कटर से काटकर आधा घंटे बाद बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक मौमीन छुर गांव का रहने वाला है। जबकि कैंटर का हेल्पर छुर निवासी विकास कुमार गंभीर घायल हुआ । जबकि तारा पत्नी रामलाल बहालगढ़ हरियाणा, सरोज पत्नी राजेंद्र सोनीपत हरियाणा को गंभीर चोटें आई हैं।

बस में सवार अन्य 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे बस से उतरकर अपने गंतव्य स्थानों के लिए चले गए। इस दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क से हटवाकर एक घंटे बाद यह मार्ग आवागमन के लिए खुलवाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दुर्घटना के बाद बस का चालक बस छोड़कर भाग गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वहां वाहनों में सवार यात्रियों की चीखे दूर तक गूंज रही थी। ग्रामीणों की मदद से वहां से गुजर रहें वाहनों में सवार लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। 

मोबाइल पर बात कर रहा था बस का चालक
बड़ौत। मौके पर यात्रियों ने बताया कि बस का चालक मोबाइल सुनते बस चला रहा था और बस की गति भी अत्यधिक थी। इस कारण दुर्घटना हुई है। यदि बस का चालक सतर्कता बरतता तो यह दुर्घटना टल सकती थी।


ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर वृद्ध की मौत
दोघट। भड़ल पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली सहित चालक को हिरासत में ले लिया। मुजफ्फरनगर जनपद के सोंटा गांव निवासी हरेंद्र शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पुसार से बढ़ाना जा रहा था।


जब वह बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल गांव में पहुंचा तो शराब के ठेके के पास गोपी (65) पुत्र कालूराम गांव सोंटा थाना बाबरी जिला मुजफ्फरनगर  ट्रैक्टर-ट्राली में सवार हो गया। जब चालक ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भड़ल पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो ब्रेकर आने के कारण वृद्ध ट्रैक्टर से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि वृद्ध गोपी की जेब से शराब का पव्वा मिला है। वृद्ध के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed