{"_id":"62813acbbad2cc2edd52e543","slug":"bulldozer-ran-on-the-mansion-of-land-mafia-yashpal-barwala-baghpat-news-mrt5887341152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया यशपाल बरवाला की हवेली पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया यशपाल बरवाला की हवेली पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
बागपत के रमाला क्षेत्र के गांव बरवाला में तालाब पर बना यशपाल तोमर मकान ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बरवाला में भूमाफिया की हवेली में लगवाई गई थी अलग तरह की लाल ईंट, चूने से कराई गई थी चिनाई
- गलहैता गांव में बिनौली ब्लॉक प्रमुख के कब्जे से भी हिंडन नदी की जमीन को कब्जामुक्त कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/बागपत। प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलाकर भूमाफिया यशपाल बरवाला की हवेली को ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा तालाब पर बनाए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया। उधर, बिनौली ब्लाक प्रमुख के कब्जे से भी जमीन को कब्जामुक्त कराया। हिंडन नदी की भी पैमाइश कराकर जमीन कब्जामुक्त कराई गई।
डीएम राजकमल यादव के आदेश पर रविवार को बड़ौत तहसील की टीम भारी पुलिस बल के साथ बरवाला गांव पहुंची। उन्होंने भूमाफिया यशपाल बरवाला की हवेली को ध्वस्त किया। यशपाल बरवाला ने इस हवेली के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए थे। अलग तरह की लाल ईंट लगवाई गई थी तो सीमेंट की जगह सिर्फ चूने से चिनाई कराई गई थी। करीब ढाई घंटे तक चली कार्रवाई में भूमाफिया यशपाल बरवाला की हवेली ध्वस्त की गई। इसके बाद बरवाला गांव में तालाब पर अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह व तहसीलदार हर्ष चावला ने तालाबों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।
इसके अलावा बिनौली ब्लाक क्षेत्र के गल्हैता गांव में भी अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बिनौली ब्लाक प्रमुख कुलदीप कुमार और उसके भतीजे प्रमुख के कब्जे से जमीन को कब्जामुक्त कराया। नदी की 12 बीघा जमीन पर कब्जा करके खेती कर रहे थे। दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।