फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bukhar se jawan samet do ki maut

बुखार से जवान समेत दो की मौत

Wed, 02 Sep 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी (बागपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी (बागपत) Updated Wed, 02 Sep 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
bukhar se jawan samet do ki maut
बुखार से पीड़ित थल सैनिक नवीन यादव (25) की दिल्ली में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा सरूरपुर गांव में शिवानी (11) की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन


हबीबपुर नंगला निवासी थलसेना के जवान नवीन यादव पांच साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती जयपुर में थी। बताया जाता है कि 15 दिन पूर्व उनको बुखार हुआ था।
विज्ञापन


पहले जयपुर में उपचार कराया गया। बाद में उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सेना के जवान शव को लेकर गांव में पहुंचे। जवानों ने उन्हें सलामी दी। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इसके अलावा सरूरपुर गांव की कर्मवीर की बेटी शिवानी पिछले तीन से बुखार से ग्रस्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बताया जाता है कि परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से उपचार कराया था। उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। मंगलवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जब तक डॉक्टर के पास लेकर पहुंचते उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।

एसीएमओ डॉक्टर नीरज त्यागी का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed