फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budget Pass of 81.76 Crore in Municipality Board Meeting

पालिका बोर्ड बैठक में 81.76 करोड़ का बजट पास

Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Budget Pass of 81.76 Crore in Municipality Board Meeting
बड़ौत। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए 81.76 करोड़ रुपये की प्रस्तावित आय का मूल बजट प्रस्तुत किया गया। जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा की अध्यक्षता में बुधवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसमें सुंदरपाल सैनी ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में विभिन्न स्रोतों से प्रस्तावित आय 72.76 करोड़ रुपये में पिछले बजट से अवशेष राशि को जोड़ 81.76 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। विभिन्न विकास कार्यों पर 79.71 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है। प्रमुख आय के स्रोतों में गृहकर के रूप में 1.21 करोड़ रुपये, जलकर के रूप में यह आय 1.52 करोड़ रुपये, पालिका की भूमि, दुकानें, सब्जी मंडी, शॉपिंग कांप्लैक्स, बैंक भवन आदि से 38 लाख रुपये, बावली रोड पर शॉपिंग कांप्लैक्स के निर्माण के बाद पालिका को 1.50 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इनके अतिरिक्त 15वें वित्त आयोग के तहत 10 करोड़ रुपये, राज्य वित्त आयोग से 19 करोड़ रुपये, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से 11 करोड़, अमृत योजना से 4 करोड़, आदर्श नगर योजना से एक करोड़ रुपये आय के रूप में प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

वहीं, गोवंश संरक्षण एवं भरण पोषण योजना से 55 लाख, कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना से 1.40 करोड की आय होना भी बोर्ड बैठक में प्रस्तावित किया गया। वित्तीय वर्ष 2021-2022 में मार्ग प्रकाश व सामग्री क्रय के लिए एक करोड़ रुपये, जल संसाधनों के रखरखाव पर 1.05 करोड़ रुपये, सफाई कर्मचारी अधिष्ठान पर सात करोड़, नाला सफाई एवं खोदाई पर 80 लाख रुपये, पार्कों के सुंदरीकरण पर 50 लाख रुपये, भवन निर्माण पर दो करोड़ रुपये, सड़क नाली मरम्मत पर 10 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर 10 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर पांच करोड़, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना पर 11 करोड़, अमृत योजना के तहत चार करोड़, आदर्श नगर योजना के तहत एक करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त बोर्ड बैठक में हैंडपंप मरम्मत का प्रस्ताव रखा था। बोर्ड सदस्यों की सहमति पर बजट पास किया गया। इस अवसर पर सभासद रेणु तोमर, जीत सिंह कश्यप, श्योराज सिंह, हरेंद्र तोमर, अमित राठी, इरफान मलिक, सरिता जैन, नरेंद्र सिंह, शीला, प्रताप चौहान, रीना, आशा देवी, जाहिदा आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नहीं पहुंचे चार सभासद
बड़ौत। नगरपालिका बोर्ड बैठक में गौरव, कविता व त्रिवेन्द्र नहीं आए। जबकि ललित जैन पहले ही डीएम के समक्ष अपना त्यागपत्र दे चुके है, जो स्वीकार कर लिया गया है। इन सभासदों की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed