{"_id":"61e70d8deb76de18295383e2","slug":"bsp-s-gurjar-bet-on-baghpat-seat-baghpat-news-mrt5738127168","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बागपत सीट पर बसपा का गुर्जर दांव, अरूण कसाना प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बागपत सीट पर बसपा का गुर्जर दांव, अरूण कसाना प्रत्याशी घोषित
Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बहुजन समाज पार्टी ने बागपत विधानसभा सीट से गुर्जर पर दांव खेलते हुए अरुण कसाना को प्रत्याशी घोषित किया है। अरुण कसाना बसपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और उन पर विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। बसपा के गुर्जर प्रत्याशी को उतारने से बागपत सीट पर चुनावी जंग कड़ी होती दिख रही है।
बसपा के बागपत विधानसभा सीट से गुर्जर को प्रत्याशी बनाने के कयास लगाए जा रहे थे जो प्रत्याशी का नाम सामने आते ही सही साबित हो गए। बागपत सीट से बसपा ने अरुण कसाना को प्रत्याशी बना दिया है। लोनी के रिसटल गांव निवासी अरुण कसाना बसपा के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं।
वह क्षेत्र पंचायत सदस्य रहने के साथ ही देहात मोर्चा संगठन के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अतिरिक्त बसपा सरकार में दादरी के प्रभारी भी रहे हैं। वह बसपा संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। बसपा ने पुराने कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारना बेहतर समझा। इस तरह बागपत सीट से दो गुर्जर, एक जाट व एक मुस्लिम प्रत्याशी में उतर गए हैं और बागपत सीट पर चुनाव काफी रोमांचक होता दिख रहा है।