{"_id":"61e314d820ecf0434e4ce353","slug":"bsp-made-muslim-bet-from-chhaprauli-mohammad-shaheen-candidate-baghpat-news-mrt5734721112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने छपरौली से चला मुस्लिम दांव, मोहम्मद शाहीन को प्रत्याशी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने छपरौली से चला मुस्लिम दांव, मोहम्मद शाहीन को प्रत्याशी बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छपरौली सीट पर रालोद-सपा गठबंधन का जातीय गणित बिगाड़ने में लगी पार्टियां
- कांग्रेस ने मुस्लिम, आप ने जाट प्रत्याशी उतारा तो अब बसपा से मुस्लिम प्रत्याशी उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बसपा ने छपरौली विधानसभा सीट से मोहम्मद शाहीन चौधरी को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम दांव चला है। छपरौली से बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी उतारने से रालोद-सपा गठबंधन का जातीय गणित बिगड़ता दिख रहा है। इससे गठबंधन में प्रत्याशी को लेकर कड़ा मंथन चल रहा है।
छपरौली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा जाट मतदाता है। इसके बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या है। इस जातीय गणित को देखते हुए ही पार्टियां अपने प्रत्याशी उतार रही है। आप ने जाट प्रत्याशी राजेंद्र खोखर को मैदान में उतारा था, वहीं कांग्रेस ने मुस्लिम प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है। अब बसपा ने मोहम्मद शाहीन चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक सहेंद्र सिंह रमाला पर विश्वास जताया। सभी पार्टियां जाट व मुस्लिम के आसपास घूम रही है। ऐसे में रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी को लेकर काफी मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि इसी कारण गठबंधन ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।