फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSP leader nephew attacked in Baghpat and youth drop him on highway and beat him by belts

बसपा नेता के भतीजे पर हमला: हाईवे पर गिराकर बेल्टों से जमकर पीटा, खूब वायरल हो रहा वीडियो, देखिए

Tue, 16 Apr 2024 03:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में बसपा नेता के भतीजे पर हमला किया गया। युवकों ने हाईवे पर गिराकर बेल्टों से जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
BSP leader nephew attacked in Baghpat and youth drop him on highway and beat him by belts
बागपत में बसपा के भतीजे को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बसपा नेता के भतीजे को हमला कर घायल कर दिया गया। इस मामल में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बसपा लोकसभा प्रभारी के भतीजे को चार-पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। कॉलोनी के लोगों के आने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। उधर, बसपा के लोकसभा प्रभारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में युवक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के लोकसभा प्रभारी हाजी फिरोज खान ने बताया कि उसका भतीजा फैजान रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान कई बाइकों पर सवार चार-पांच युवक वहां आए,और उन्होंने फैजान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही उसकी पिटाई कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा

इस दौरान वहां खड़े फैजान के साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। बसपा नेता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed