{"_id":"5dc2f1868ebc3e5b0e30dbf6","slug":"bsnl-baraut-news-mrt4522357161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान
बड़ौत। तकनीकी खराबी के चलते दूर संचार व्यवस्था सुबह से ठप होने के कारण लोग परेशान हुए। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों तथा बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहा।
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बुधवार को सुबह से ही ठप होने के कारण लोग परेशान हुए। देर शाम तक यह सेवा बाधित रही। बीएसएनएल सेवा ठप होने से कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों तथा बैंकों में इंटरनेट सेवा ठप होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेनदेन को पहुंचे ग्राहकों को बैरंग ही लौटना पड़ा। दूर संचार विभाग के एसडीओ अंबुज कुमार का कहना है कि मेरठ के पास सड़क के निर्माण के कारण केबिल कट जाने से यह खराबी आई है। उसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।