फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSA inspected schools and taught maths to children

Baghpat News: बीएसए ने स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाया गणित

Sat, 13 Jul 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
BSA inspected schools and taught maths to children
-ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने के लिए अधिकारी करेंगे स्कूलों का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो - 2 संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों को जागरूक करेंगे। शुक्रवार को बीएसए ने स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों को गणित पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से गणित के सवाल भी पूछे। बीएसए ने शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने और शिक्षण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
शासन ने आठ जुलाई से शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। अब शासन ने विभाग के अधिकारियों को ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने के लिए विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को बीएसए गीता चौधरी ने प्राथमिक विद्यालय ट्योढ़ी, कंपोजिट विद्यालय शिकोहपुर और प्राथमिक विद्यालय लधवाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय ट्योढ़ी में सफाई व्यवस्था सही नही मिली, जिस पर विद्यालय में सफाई के निर्देश दिए। बीएसए ने शिकोहपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह और सातवीं के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाया और उनसे सवाल भी पूछे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

---
वर्जन -
शासन ने विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की है, जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। - गीता चौधरी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed