फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Broken scourge on women

महिलाओं पर टूटी आफत

Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Broken scourge on women
rape - फोटो : BBC
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवक लिफ्ट देने के बहाने महिला को जंगल में ले गए और वहां गैंग रेप किया। आरोपी महिला से करीब दस हजार रुपये की नगदी और मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी। दूसरी तरफ थाना पुलिस वारदात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार थाना सिंघावली क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को बाजिदपुर गांव के पास घर जाने के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला के पास दो बाइकों पर सवार तीन युवक पहुंचे और गांव चलने के बहाने बाइक पर महिला को बैठा लिया। सूत्रों के अनुसार बाइक सवार महिला को सिरसली गांव के जंगल में ले गए और वहां महिला के साथ गैंग रेप किया। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक महिला से दस हजार रुपये की नगदी और उसका मोबाइल छीन कर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह थाना सिंघावली में पहुंची और वारदात के संबंध में तहरीर दी। सूत्रों के अनुसार महिला बिनौली से सिंघावली क्षेत्र एक गांव में जा रही थी।दूसरी तरफ सिंघावली थाना के प्रभारी टीपी सिंह की वर्तमान समय में गढ़ मेले में ड्यूटी लगी है। उन्होंने फोन पर क्षेत्र में गैंग रेप की घटना होने से इंकार किया है। 

विज्ञापन


खेत जाते समय किशोरी का अपहरण
चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में जा रही 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक उसका अपहरण करके ले गए हैं। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।   किशोरी के पिता ने चांदीनगर थाना में दी तहरीर में बताया उनकी बेटी 10 नवंबर की शाम करीब चार बजे खेत में गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद उसे आसपास और रिश्तेदारी में तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में गांव के लोगों ने बताया उसे दो युवक बाइक पर लेकर गए हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी का बाइक सवार दो युवक ही अपहरण करके ले गए हैं। आरोपी युवक कौन और कहां के रहने वाले हैं। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चांदीनगर थाना प्रभारी चितवन ने कहा लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से छेड़छाड़ करता अधेड़ा पकड़ा, धुनाई

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंपा दिया। पकड़ा अारोपी मेरठ का रहने वाला है। उसकी बेटी की शादी सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में हुई है। आरोपी अपनी बेटी से मिलने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान उसने गली के गुजर रही गांव की एक युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।  युवती के चिल्लाने पर वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed