फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Broken corona protocol carrying players in PM program

पीएम के कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को लेकर चली बस खराब, एक में 70 को बैठाना पड़ा

Sun, 02 Jan 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Broken corona protocol carrying players in PM program
बागपत के एसपीआर डिग्री कालेज के बाहर रोडवेज बस खराब होने के बाद दूसरी बस में संख्या से अधिक बैठे ख? - फोटो : BAGHPAT
जिले से एक हजार खिलाड़ियों व अन्य जिलों से यहां कालेजों में ठहराए 670 खिलाड़ियों को मेरठ भेजा गया
विज्ञापन

एसपीसी डिग्री कॉलेज पर आठ बस पहुंचीं, आखिर में एक खराब होने से 70 खिलाड़ियों को एक बस में भेजने से हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ में रविवार को खेल विश्विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में यहां से खिलाड़ियों को लेकर चली बस खराब हो गई। जिसके चलते एक ही बस में करीब 70 खिलाड़ियों को भेजना पड़ा। इस दौरान उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसके चलते कोरोना प्रोटोकॉल भी धराशाई हो गया।
मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खेल विश्विद्यालय का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जिले से एक हजार खिलाड़ियों को बसों से भेजा गया। इनके अतिरिक्त बागपत के एसपीसी डिग्री कॉलेज में आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा के करीब 335 खिलाड़ी शनिवार शाम यहां पहुंच गए थे। इस तरह ही खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में करीब 335 खिलाड़ियों को ठहराया गया। इन सभी खिलाड़ियों को अधिकारियों की देखरेख में रविवार सुबह करीब आठ बजे यहां से मेरठ के लिए बसों में रवाना किया गया। एसपीसी डिग्री कॉलेज पर खिलाड़ियों को भेजने के लिए आठ बसें बुलाई गई थीं। जिनमें से एक बस खराब हो गई तो वहां खिलाड़ियों को भेजने में परेशानी खड़ी हो गई। खिलाड़ियों को वहां उपलब्ध दो बसों में बैठाया गया। इस तरह एक बस में करीब 70 खिलाड़ियों को भेजा गया। जिससे उन्हें खड़े होकर मेरठ तक का सफर तय करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एक बस में समस्या होने पर खिलाड़ियों को अन्य बसों में बैठाया गया। यहां से सभी खिलाड़ियों को आराम से भेजा गया। किसी को समस्या नहीं हुई। खिलाड़ियों की ठहरने से खाने तक की व्यवस्था बेहतर थी।-प्रसून कश्यप, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed