{"_id":"5fef5ed48ebc3e3ba47b5a63","slug":"brainstorming-on-improving-education-in-teacher-seminar-on-new-year-baraut-news-mrt51833720","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षा को बेहतर बनाने पर मंथन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षा को बेहतर बनाने पर मंथन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष पर शिक्षक संगोष्ठी में शिक्षा को बेहतर बनाने पर मंथन
बड़ौत। यूपी टॉपर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नववर्ष पर शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर उपेन्द्र तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व प्रबंधक विक्रम तोमर ने किया। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा कि हर बच्चे के अंदर प्रतिभाएं छिपी होती हैं। इसलिए शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। शिक्षक बच्चे का भविष्य बनाता है। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि संस्था का मकसद क्षेत्र से अधिक से अधिक प्रतिभाएं निकालना है। शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारियां बनती है कि वे बच्चों पर ध्यान दें। उन पर दवाब न डालें। संचालन योगेश राणा ने किया। संगोष्ठी में प्रवीण राणा, लोकेन्द्र, अलका, संगीता, वीना शामिल रहीं।