{"_id":"630276f6ff03fb60d77d02f9","slug":"brainstormed-on-problems-paid-tribute-to-the-dead-baraut-news-mrt601938177","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं पर किया गया मंथन, मृतकों को दी श्रदाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं पर किया गया मंथन, मृतकों को दी श्रदाजंलि
विज्ञापन
बड़ौत। दयानन्द बाल विद्या मंदिर में रविवार को सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें नगर की समस्याओं पर मंथन किया गया और एसोसिएशन के सदस्यों के परिवार में हुई मौत पर शोक जताया गया।
डाक्टर हरपाल सिंह की अध्यक्षता व उमरजान के संचालन में हुई बैठक में सचिव उमरजान ने नगर में बरसात में जलभराव की समस्या, नगर में बंदरों की संख्या बढ़ने व आवारा पशुओं को लेकर आक्त्रसेश जताया। कहा कि शिकायत किए जाने के बाद भी नगरपालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इस अवसर पर पूर्व सचिव मांगे लाल जैन के छोटे भाई सुरेंद्र कुमार जैन, कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र जैन की माता विमला देवी, एसोसिएशन के वरिष्ठ फाउंडर सदस्य पूर्व प्रधानाचार्या रणवीर सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी के निधन पर शोक जताया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रीतम सिंह वर्मा, सत्यपाल पथौलिया, डॉ. ओमवीर सिंह, जमरूदीन अब्बासी, विनोद भारद्वाज शामिल रहे।