घर बुलाकर प्रेमी को पीट-पीटकर अधमरा किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर जनपद निवासी युवक के मोबाइल पर दो माह पहले मिस्ड कॉल आई। जब उसने फोन मिलाया तो उधर से लड़की ने फोन उठाया। दोनों के बीच काफी देर तक बात चली और इसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला प्रेम में तब्दील हो गया। हाल में युवक पानीपत में एक कंपनी में नौकरी कर रहा है। युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी है। युवक ने इस दौरान युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया।
युवती ने यह बात अपने परिजनों को बात बताई तो उन्हें यह नागवार गुजरी। बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने युवती से युवक पर फोन कराया और उसे घर बुला लिया। देर शाम युवक जब युवक, युवती के घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे बंधक बना लिया और देर रात तक उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने उसे सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल भेजा गया है। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का था लेकिन इसमें किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई र्है।ा