{"_id":"5e7cdb658ebc3e729f68a0ac","slug":"boyfriend-reaches-girlfriend-to-lockdown-baghpat-news-mrt4753092119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद, अब मम्मी-पापा बन गए टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद, अब मम्मी-पापा बन गए टीचर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई का सिलसिला जारी है। स्कूलों की ओर से दिए होमवर्क को अब घरों में मम्मी, पापा, चाचा चाची या दादा-दादी पूरा करा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई का सिलसिला जारी है।
प्रदेश सरकार ने 14 मार्च को स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। बच्चे पहले ट्यूशन लेकर पढ़ाई पूरी कर रहे थे। मगर, अब कोरोना का असर कम करने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। स्कूलों की ओर से दिए गए होमवर्क को अब घर पर पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा रिवीजन कराया जा रहा है। पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी मम्मी-पापा पर आ गई। अभिभावक बच्चों के ट्यूटर बनकर उनका होमवर्क कराने में जुटे हुए है। नगर की मास्टर कलोनी की निशा चौहान ने बताया कि उनका बेटा देवांश नौवीं कक्षा में पढ़ता है। अगले साल बच्चे की बोर्ड की परीक्षा है। अच्छे परीक्षाफल के लिए तैयारियां अभी से करनी होगी। लॉकडाउन होने के कारण ट्यूशन बंद हो गया है, अब वह खुद बच्चें की पढ़ाई करा रही है। स्कूल की ओर से जो होमवर्क दिया गया है, वह पूरा करा रही है और परीक्षा की तैयारी भी करा रही है। गली नंबर चार निवासी विनोद शर्मा भी बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं।