{"_id":"5e7cdb638ebc3e768d063725","slug":"boyfriend-reaches-girlfriend-to-lockdown-baghpat-news-mrt4753031170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में प्रेमिका को ले जाने पहुंच गया प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में प्रेमिका को ले जाने पहुंच गया प्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक प्रेमिका को भगाने के मकसद से उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका भी सामान लेकर चलने लगी। इस बीच पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने युगल को दबोच लिया। मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने प्रेमी पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है, जबकि प्रेमिका को उसके परिजनों को सौंप दिया।
थाना सिंघावली अहीर एसओ शिवप्रकाश ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार को अपनी बहन के साथ अमीनगर सराय के एक मोहल्ले में प्रेमिका के घर पहुंच गया। प्रेमी के कहने पर प्रेमिका अपना सामान लेकर उसकी बहन के साथ चल दी। प्रेमी पीछे-पीछे कुछ दूरी पर चल रहा था। शक होने पर पड़ोस के लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू कर दी। मामले का पता चलने पर उन्हें रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद युवती और आरोपी युवक की बहन को परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 144 के तहत मुकदमा दर्ज चालान कर दिया है।