{"_id":"62d831f2e4b6c3464f68a0f2","slug":"border-seal-of-baghpat-district-no-entry-of-heavy-vehicles-and-police-officers-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत जिले के बॉर्डर सील, भारी वाहनों की नो-एंट्री, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत जिले के बॉर्डर सील, भारी वाहनों की नो-एंट्री, पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
Wed, 20 Jul 2022 10:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:19 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। वहीं भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हाईवे।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिले के सभी बॉर्डर सील करते हुए भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया है। हल्के वाहनों का आवागमन अभी कांवड़ियों की संख्या ज्यादा नहीं होने के कारण जारी है। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी जिले में प्रवेश करने वाले हल्के वाहनों पर नजर रख रहे हैं और चेकिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त जिले से होते हुए अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने पहले ही रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया था। 18 जुलाई से जिले में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया। जहां सिर्फ जरूरी सामानों की आपूर्ति वाले वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिन्हें एनएच-1 से होते हुए ईपीई और दूसरे रास्तों से गंतव्य की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
जगह-जगह लगाए बैरियर
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर पर चेकिंग के बाद जिलेभर में जगह-जगह पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर वाहनों पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा संदिग्ध नजर आने पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Unique Photos: कहानी ऐसे बच्चों की, जिन्हें मिल गई नई जिंदगी, देखने लगे अफसर बनने के सपने
20 जुलाई से हल्के वाहनों को रोकने का प्लान बनाया गया था, लेकिन अभी कांवड़ियों की संख्या सड़क पर कम है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जिले में हल्के वाहनों को रोकने का निर्णय लिया जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी बागपत