Baghpat: नलकूप के हौज में पड़ी मिली चौकीदार की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Baghpat Crime News : बागपत में एक चौकीदार का शव नलकूप के हौज में पड़ा मिला। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विस्तार
बागपत जनपद में बिनौली बिजवाड़ा मार्ग पर एक ईंट भट्ठे पर स्थित नलकूप के हौज में चौकीदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के बागपत भिजवा दिया है।
रामफूल (50) पुत्र सुरडा गढ़ीदुल्ला गांव का रहने वाला था। वह बिजवाड़ा मार्ग पर स्थित जय वन भट्टे पर गत तीन वर्षों से चौकीदार के रूप में रहता था। वह दिन में अपने पुत्र गौतम, सागर, अनुज, कपिल के साथ भट्टे पर ईंट पथाई का भी कार्य करता था।
वहीं, शुक्रवार की सुबह रामफूल का शव भट्टे पर स्थित नलकूप के पानी से भरे छोटे हौज में पड़ा मिला। भट्टे के मुनीम नीटू पुत्र हरपाल निवासी कुरड़ी नांगल ने फोन से यह सूचना उसके परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: मेरठ कोतवाली में किशोरी का एलानिया अपहरण, आरोपी लगातार दे रहे थे अगवा करने की धमकी
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: UP: छह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश, पकड़ी गई 14 करोड़ की हेराफेरी, जीएसटी की जांच में ऐसे उजागर हुआ पूरा खेल