फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Board Examination: Council has released list of 45 examination centers

बोर्ड परीक्षा : परिषद् ने जारी की 45 परीक्षा केंद्रों की सूची

Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: Council has released list of 45 examination centers
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस पर 15 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई हैं। प्रधानाचार्य निर्धारित तिथि तक डाक या ईमेल के माध्यम से आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021-22 में 30 हजार 107 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 8 हजार 825 बालक और 6 हजार 130 बालिका संस्थागत और 203 बालक व 81 बालिका प्राइवेट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 7 हजार 813 बालक व 5 हजार 402 बालिका संस्थागत और 1130 बालक और 523 बालिका प्राइवेट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गत वर्ष 2020-21 में बनाए गए दो केंद्र बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज फुलेरा को हटाया है, जबकि श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, देव इंटर कॉलेज डौलचा, जनता इंटर कॉलेज लूंब तीन नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परिषद ने 45 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की है।
विज्ञापन

चस्पा की सूची
बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चस्पा करा दी गई है। केंद्र के प्रधानाचार्यों को ईमेल के माध्यम से प्रेषित की गई है। प्रधानाचार्यों को सूची केंद्रों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड लाइन का पालन जरूरी
माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने सभी केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने, सीसीटीवी और वाइस रिकॉर्डर, डीवीआर के साथ राउटर की अनिवार्यता के निर्देश दिए हैं। केंद्र व्यस्थापकों को 15 जनवरी तक व्यवस्थाएं पूर्ण कर सूचना उपलब्ध करानी होगी।
इन विद्यालयों की जारी की सूची
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, श्री लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, देव नागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रह्लादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्री नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, देव इंटर कॉलेज डौलचा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेडक़ी, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी, जनविजय इंटर कॉलेज कुर्डी नांगल, जनता इंटर कॉलेज लूंब, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांतिसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज जहानगढ़ उर्फ दौझा।

वर्जन -
बोर्ड परीक्षा के लिए 45 केंद्रों की अंनतिम सूची कार्यालय में चस्पा करा दी है। प्रधानाचार्य केंद्र संबंधी शिकायत या आपत्ति 15 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed