फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bloody conflict between the two sides for the removal of barbed wire from the field

Baghpat News: खेत से कंटीले तार हटाएं जाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between the two sides for the removal of barbed wire from the field
रेलवे ट्रैकमैन समेत तीन लोग घायल, एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बावली गांव के जंगल में बुधवार को खेत से कंटीले तार हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से हिस्ट्रीशीटर, ट्रैकमैन समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बावली गांव में खेत में कंटीले तार लगाने को लेकर एक पक्ष से दीपक और दूसरे पक्ष से राजीव का विवाद चला आ रहा है। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर जब तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक पक्ष से दीपक व दूसरे पक्ष से राहुल जो रेलवे ट्रैकमैन है व राजीव घायल हो गए। अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों से घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। घायल राजीव बड़ौत कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। उधर रेलवे ट्रैकमैन के साथ डयूटी पर मारपीट की सूचना पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार कसाना ने मौके पर जांच करने के लिए पुलिस कर्मी भेजे तो सूचना झूठी निकली।
विज्ञापन


मामले की कराई जा रही है जांच
मेरी जानकारी में मामला नहीं है, शायद संबंधित चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर गए होगें, मामले की जांच कराई जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed