फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bloody clash in Khedi Pradhan, 10 injured including four women

खेड़ी प्रधान में खूनी संघर्ष, चार महिलाओं सहित 10 घायल

Sun, 29 Sep 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash in Khedi Pradhan, 10 injured including four women
घायल व्यक्ति - फोटो : BARAUT
खेड़ी प्रधान में खूनी संघर्ष, चार महिलाओं सहित 10 घायल
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। खेड़ी प्रधान गांव में कुटंबी परिवार के दो पक्षों में विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों और से पथराव, धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के चार महिला सहित 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष के एक महिला समेत तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

खेड़ी प्रधान गांव में रामकिशन और राज सिंह कुटंबी रूप से भाई-भाई हैं। दोनों के मकान की दीवार मिली हुई है। दीवार को लेकर इनमें कई दिन से कहासुनी चली आ रही थी। शनिवार को यह कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। देखते-देखते दोनों पक्ष की ओर से पथराव होने लगा। धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव में भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। घायलों में एक पक्ष के रामकिशन पुत्र मामचंद, राजपाल पुत्र रामकिशन, ब्रिजेश पत्नी राजपाल, गौरव व कुलदीप पुत्र राजपाल और दूसरे पक्ष के राजसिंह, पत्नी कौशल्या, बेटी रेशमां, पूजा और बेटा संतराम घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है। इलाज के बाद रामकिशन पक्ष के राजपाल, ब्रिजेश व गौरव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामलें में दोनों पक्षो ने एक दूसरें के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायल व्यक्ति

घायल व्यक्ति- फोटो : BARAUT

घायल महिला

घायल महिला- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed