{"_id":"6863dc21db0a00687c0a8676","slug":"blood-donation-was-done-on-the-birthday-of-former-cm-and-a-feast-was-also-organised-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-134102-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पूर्व सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान किया तो भंडारा भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पूर्व सीएम के जन्मदिन पर रक्तदान किया तो भंडारा भी हुआ
विज्ञापन
-सपाइयों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने जहां रक्तदान किया। वहीं महिला अस्पताल व जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके अलावा भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
शहर के मेरठ रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के कार्यालय पर रक्तदान शिविर को भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर व भारत केसरी राजू पहलवान ने फीता काटकर शुरू कराया। वहां 50 से अधिक लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया। फिर वहां केक काटकर पूर्व सीएम की लंबी आयू की प्रार्थना की। पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर सत्ता में आएगी। वहां भंडारा भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं व लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, हाजी तराबुद्दीन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, काला विधूड़ी, इंद्रपाल सिंह, डॉ. तरुण यादव, राकेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
-जिला कार्यालय पर हवन करके केक काटा गया
बागपत। सपा के जिला कार्यालय पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर हवन किया गया, जिसमें यजमान प्रदेश सचिव संजीव त्यागी व जिलाध्यक्ष रविंद्र देव रहे। कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की। यहां से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान प्रदेश सचिव संजीव त्यागी, महबूब मलिक, शाहरुख, नगराध्यक्ष मेहंदी हसन, संजीय डीलर, जगपाल आदि मौजूद रहे। वहीं सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुरामहादेव मंदिर में भगवान शिव का 52 किलो दूध से अभिषेक किया। इस दौरान जयवीर, देवेंद्र, वीरेंद्र, प्रिंस, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।