{"_id":"dac813d2e7ab2f6286ac19ac69d649bc","slug":"blade-attack-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी कचहरी में ब्लेड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी कचहरी में ब्लेड से हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में डबल मर्डर के केस में बुलंदशहर जेल से पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर सुनील राठी के चाचा नरेंद्र राठी पर कोर्ट परिसर में उसके ही साथी अरविंद ने ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। ब्लेड मुंह पर लगने से वह घायल हो गया। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
टीकरी कस्बा निवासी नरेंद्र राठी, बुलंदशहर जेल में बंद है। बुधवार को हेड कांस्टेबल तेज सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र, जोगेंद्र और संदीप सरकारी गाड़ी से बुधवार को उसे डबल मर्डर के मामले में पेशी के लिए बागपत कोर्ट में लेकर आए थे। उसकी एडीजे (प्रथम) कोर्ट में पेशी हुई।
पेशी के बाद कांस्टेबल नरेंद्र और संदीप, आरोपी नरेंद्र राठी को लेकर कोर्ट से बाहर निकले ही थे कि इसी केस के आरोपी अरविंद राठी निवासी टीकरी ने उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। आरोपी अरविंद मेरठ जेल में बंद है। मेरठ पुलिस उसे इसी केस में पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी। घटना से कचहरी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल नरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नरेंद्र का आरोप है कि अरविंद उससे रुपये की मांग कर रहा था। उसने कह दिया था कि उसके पास रुपये नहीं है। अरविंद, उनके विपक्ष के कुछ लोगों के साथ मिल गया है। इसी के चलते अरविंद ने उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया है। उसका इरादा ब्लेड को गर्दन पर मारने का था। मगर, ब्लेड उसके मुंह पर लगा। उसने कोतवाली पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में नरेंद्र राठी पर हमला करने के आरोपी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
कौन है सुनील राठी ः बागपत। पुलिस के मुताबिक टीकरी कस्बा निवासी सुनील राठी, टीकरी कस्बा की चेयरपर्सन राजबाला चौधरी का बेटा है। वह दोघट थाना का हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
सुनील राठी के गुर्गे जेल गए ः बागपत। कचहरी में पेशी के दौरान सुनील राठी से मिलने आए उसके दो गुर्गों को मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया था। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी दिल्ली के हिरणकी गांव के रवि चौहान और प्रवीन उर्फ लड्डू है, जो गैंगस्टर केस में फरार चल रहे थे। उन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।