{"_id":"5a9450824f1c1b512f8b46a0","slug":"blacklists-to-make-bad-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़कें बनाने वाले होंगे ब्लैकलिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़कें बनाने वाले होंगे ब्लैकलिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते केंद्रीय राज्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अधिकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करें। आम आदमी तक इसका लाभ पहुंचना चाहिए। सांसद निधि से जो धन स्वीकृत हो रहा है, उनका जल्द से जल्द सदुपयोग होना चाहिए। किसी भी कार्य में शिथिलता न बरतें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
सांसद निधि, नदी विकास एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बागपत, गाजियाबाद और मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक के साथ बैठक ली।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनपद में गतिशीलता के साथ होने चाहिए। लंबित पड़े विकास कार्यों को संबंधित अधिकारी तत्काल पूर्ण कराएं। जिस कार्य की स्वीकृति ली जानी है, उस कार्य की स्वीकृति ही तत्काल ली जाए। विभागीय अधिकारी बुनियादी स्तर पर गुणवत्ता के साथ कार्य करें। कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। गुणवत्ता को भी मौके पर चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कह वर्र्ष 2016-17 की पहली किस्त जनपद को भेज दी, उस कार्य के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। परियोजना निदेशक ने कहा दूसरी किस्त के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, जैसे ही किश्त आती है शेष कार्य भी तत्काल करा दिया जाएगा।
डॉ. सिंह ने बताया 1200 लाइट दी, इसमें से मौके पर 689 सोलर लाइट लगी हैं, इनका भुगतान भी कर दिया गया है जो शेष लाइट बची हैं इन्हें भी तत्काल लगाया जाए। बस यात्री शेड स्वीकृत किए हैं, जिनमें से एक यात्री शेड पूरा महादेव पर लग चुका है बाकी यात्री शेड भी जल्द ही लगाने के निर्देश दिए हैं।
सभी जगहों पर सौर ऊर्जा भी लगनी चाहिए, इससे यात्रियों को अंधेरे में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा पिलाना में सद्भाव मंडप बनाया जाए और बरवाला में आश्रम पद्धति से संचालित होने वाला विद्यालय बनेगा, इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली जाए, इसके बाद इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा जनपद में जिन सड़कों पर पूर्व में काम हो चुका है और वे सड़कें खराब हो चुकी हैं ऐसी संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई करें।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में समीक्षा कर विभागीय अधिकारी से पूछा कि योजना में सात सड़के हैं। इनकी लंबाई 63 किमी है, इसमें 18 किमी सड़कों पर पेंटिंग हो चुकी है और शेष कार्य भी प्रगतिशील है।
चेतावनी दी जो लोग विकास कार्यों में बाधा डालते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ अधिकारी अपने विवेक अनुसार कार्रवाई करें। विकास कार्यों में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसमें डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ चांदनी सिंह, गाजियाबाद सीडीओ रमेश रंजन, मेरठ सीडीओ आर्यका अखोरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।