फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Black marketing of gas cylinders was going on in Delhi from Basi's agency

Baghpat News: बसी की एजेंसी से दिल्ली में हो रही थी गैस सिलिंडराें की कालाबाजारी

Sun, 29 Sep 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 29 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of gas cylinders was going on in Delhi from Basi's agency
बागपत। बसी गांव की भव्य इंडेन गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलिंडरों की दिल्ली में कालाबाजारी की जा रही थी। जांच में कालाबाजारी पकड़ी जाने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा चैकपोस्ट पर 19 सितंबर को गैस सिलिंडरों से लदी एक गाड़ी पकड़ी गई। इसके चालक ने पूछताछ में भव्य गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर लेकर आने की जानकारी दी। गैस सिलिंडरों को जब्त करने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कराई और भव्य इंडेन गैस एजेंसी से सितंबर माह में बुक किए गए 58 उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर सत्यापन किया गया। इसमें 57 उपभोक्ताओं ने सितंबर माह में आपूर्ति नहीं मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इससे गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किए जाने का खुलासा हुआ। इसमें पूर्ति अधिकारी ने अनूप तिवारी ने गैस एजेंसी संचालक अश्वनी कुमार, किरण शर्मा, गाड़ी चालक सुधीर शर्मा, मालिक सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके अलावा दो गाड़ियों से डूंडाहेड़ा चैकपोस्ट पर दो अन्य गाड़ियां पकड़ी। इनके चालकों ने खेकड़ा की एजेंसी के सिलिंडर होने की जानकारी दी। इसके बाद जांच में उपभोक्ताओं ने गैस सिलिंडरों की समय पर आपूर्ति होने की जानकारी दी। इस मामले में गाड़ी चालक रमनपाल निवासी भगत विहार करावलनगर दिल्ली, अनमोल उर्फ मोनू निवासी ढिकौली, गाड़ी मालिक अरमान मलिक निवासी दिल्ली और बसंत कुमार निवासी बुलंदशहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सिलिंडरों की लूट से कालाबाजारी तक पहुंचा मामला
गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का खेल काफी समय से चल रहा था। जिसमें कुछ दिन पहले दिल्ली के करावलनगर निवासी रमनपाल ने गैस सिलिंडरों की गाड़ी लूटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने गैस सिलिंडर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुरू हुई जांच के बाद लूट का मामला गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी तक पहुंच गया।
-----
उपभोक्ताओं के हक से गर्म हो रही थी जेब
बसी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को मिलने वाले गैस सिलिंडरों से संचालकों और गाड़ी चालकों की जेब गर्म हो रही थी। बताया गया कि उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले गैस सिलिंडरों को दिल्ली में बेचने पर सरकारी दाम से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे।

--------
वायरल हो चुकी है सिलिंडरों से गैस चोरी की वीडियो
दोघट क्षेत्र की एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी की गैस सिलिंडरों से गैस चोरी करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसमें अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का दावा किया, लेकिन अभी तक गैस चोरी करने वाले कर्मी पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed