फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Black laws will not be imposed on farmers

किसानों पर नहीं थोपने देंगे काले कानून

Tue, 08 Dec 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Black laws will not be imposed on farmers
बड़ौत में 84 खाप चौधरी के आवास पर भारत बंद को लेकर पंचायत को सम्बोधित करते रालोद के पूर्व विधायक। - फोटो : BARAUT
- देशखाप चौधरी के आवास पर किसानों, व्यापारियों और राजनीतिक दलों की बैठक
विज्ञापन

बड़ौत। भारत बंद को सफल बनाने के लिए पट्टी चौधरान में देशखाप चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। वक्ताओं ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया।
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान एकजुट होकर रहें और कनून का विरोध करें।
रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने कहा कि अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। रालोद ने भी किसानों के समर्थन का एलान किया। जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रधान, थांबा चौधरी यशपाल, ब्रजपाल, जयपाल चौधरी, देवेंद्र चौधरी, रोहित जाखड़ अरुण तोमर, विश्वास चौधरी, रामकुमार चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, राजेंद्र दोघट, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, नरेश ठेकेदार, गौरव तोमर, पप्पन, विनेश राणा, अर्जुन अवाड़ीर् शौकेन्द्र पहलवान, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन

इन गांवों के किसान हुए शामिल
बड़ौत। पंचायत में बावली, मलकपुर, बड़ौली, वाजिदपुर, जौनमाना, ढिक़ाना, लुहारी, कासिमपुर खेड़ी, रमाला, छपरौली, बरवाला, गुराना, लौहड्डा, सिरसली, बिजरौल, बामनौली, दाहा, पुसार, ईदरीशपुर, निनाना, टयौढ़ी, सरूरपुर गांव के किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो वापस कर दूंगा अपने सारे अवार्ड -शौकेन्द्र पहलवान
बडौत। अर्जुन अवार्डी शोकेन्द्र पहलवान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अर्जुन अवार्ड समेत अपने सभी अवार्ड वापस कर देंगे। सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए। काले कानून को वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed