फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Black Film Utarin trains

गाड़ियों की काली फिल्म उतारीं  

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Black Film Utarin trains
चेकिंग - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए पुलिस ने गाड़ियों के शीशों की काली फिल्में उतरवाई और हूटर जब्त किए।
विज्ञापन

 

गांव-गांव जाकर पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। सीओ कर्मवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में नगर के कई स्थानों और औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी, बस स्टैंड पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की और वाहनों के शीशों की काली फिल्में उतरवाई और हूटर जब्त किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के साथ बावली, छछरपुर, बिजरौल, गूंगाखेड़ी व एक दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च किया और लोगों से अपील की गई कि वे विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराएं। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

विज्ञापन

 

अभियान चला जमा कराए 300 से अधिक शस्त्र
खेकड़ा। थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव के चलते लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराने के लिये विशेष अभियान चलाया। इसमें 455 में से 300 से अधिक शस्त्र थाने पर शुक्रवार की देर शाम तक जमा करा दिये गये। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 50 से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक बाहर अन्य राज्यों में रह रहे हैं। शेष बचे लाइसेंस शस्त्रों को भी दो दिन के अंदर प्रत्येक दशा में जमा करा दिया जायेगा। यदि किसी ने शस्त्र तत्काल जमा नहीं कराया तो शस्त्र निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। साथ ही 400 से अधिक लोगों को शुक्रवार तक मुचलका पाबंद किया गया है। अन्य संभावित लोगों को भी चिह्नित करने का कार्य जारी है। जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed