फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU again entrusted Pratap Gurjar with the responsibility of the post of district president for one year.

Baghpat News: भाकियू ने प्रताप गुर्जर को फिर सौंपी एक साल के लिए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
BKU again entrusted Pratap Gurjar with the responsibility of the post of district president for one year.
-17 साल तक जिलाध्यक्ष पद पर रहने के बाद दे दिया था इस्तीफा, दोबारा जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी
विज्ञापन

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चौधरी प्रताप गुर्जर ने 17 साल तक भाकियू जिलाध्यक्ष पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई थी। संगठन ने इस्तीफा स्वीकार करने के बाद एक साल के लिए फिर से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। पदाधिकारियों के समझाने के बाद पद को स्वीकार किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भाकियू जिलाध्यक्ष पद से चौधरी प्रताप गुर्जर ने आठ अक्तूबर को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद संगठन में हलचल मच गई थी। राष्ट्रीय कार्यालय में इस्तीफा स्वीकार करने के बाद फिर से उन्हें एक साल के लिए जिम्मेदारी दी गई, जिसे लेने से मना कर दिया था। बाद में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आवास पर पहुंचकर उन्हें समझाया और संगठन की जिम्मेदारी संभालने की मांग की। पदाधिकारियों के समझाने के बाद प्रताप गुर्जर एक साल के लिए जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। इस दौरान चौधरी इंद्रपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, उपेंद्र तोमर, जितेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी विनोद, अंकित ठाकुर, वीरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed