फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bjp workers on padyatra

भाजपाइयाें ने गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली

Sat, 12 Oct 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
bjp workers on padyatra
भाजपाइयाें ने गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली
विज्ञापन

बड़ौत। विधानसभा क्षेत्र के गांव जोनमाना से भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की 150वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली। इसके साथ ही जनसंपर्क किया गया। इसमें ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक, पदयात्रा के जिला संयोजक मास्टर राजीव तोमर और बड़ौत विधानसभा सभा के पदयात्रा संयोजक चंद्रवीर तोमर ने जनसंपर्क किया। इस दौरान जोनमाना, ठिकाना, कोताना खेड़ी प्रधान, जागौस सहित अन्य गांवों में लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित किया गया। विधायक केपी मलिक ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नष्ट होने में बहुत समय लग जाता है। इसका हमारे स्वास्थ्य और वातावरण के लिए हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। इसका जानवरों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों को प्लास्टिक यूज ना करनें की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पदयात्रा में जिला संयोजक राजीव तोमर ने कहा कि दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच गांधी पदयात्रा हर जिले तथा मंडल में निकल रही है। 31 अक्तूबर तक चलने वाली यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन निकलेगी। हर कार्यकर्ता स्वच्छता, सिंगल यूज आफ प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और पौधरोपण कार्यक्रम में सहयोगी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस पदयात्रा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है। पदयात्रा में विधानसभा संयोजक चंद्रवीर तोमर, सुभाष पहलवान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर, डॉ. कुलप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, नीरज कौशिक, जिला मंत्री मनोज कटारिया और विनोद पांचाल, राहुल तोमर, रविंद्र राठी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सतबीर बड़का, गजेंद्र कश्यप, अनिल कश्यप, प्रभात तोमर, हरेंद्र सिरसली, हरेंद्र प्रधान, विकास पांचाल, अमित चंदेल, राकेश, किशनपाल, भानु, आदेश कंवर पाल शर्मा, अमर जीत पंवार, अनिल महादेव, मास्टर आशीष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed