{"_id":"604118228ebc3ed82e4a2b62","slug":"bjp-s-plan-to-distribute-farmers-will-not-be-fulfilled-yashveer-singh-baghpat-news-mrt528342690","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बांटने के भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे पूरे : यशवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बांटने के भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे पूरे : यशवीर सिंह
विज्ञापन
जयंत चौधरी की सात मार्च को होने वाली पंचायत को लेकर जनसंपर्क करते रालोद के क्षेत्रिये अध्यक्ष चौ?
- फोटो : BAGHPAT
ढिकौली गांव में होने वाली किसान पंचायत के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ढिकौली गांव में सात मार्च को होने वाली किसान पंचायत की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने अमीनगर सराय, छोटी मऊ, पूठड, बालैनी आदि गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों की बैठक ली। कहना कि किसानों को बांटने के भाजपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
चौधरी यशवीर सिंह ने कहा 70 सालों के इतिहास में स्वतंत्र भारत में आज तक किसी आंदोलन में इतनी जान नहीं गई। मगर, भाजपा सरकार अपना तानाशाही रवैया छोड़ने को तैयार नहीं है। अगर हम अभी भी एक न हुए तो अपनी जमीन पर मालिकाना हक खो देंगे और आने वाली पीढ़ियां हमें माफ तक नहीं करेगी। सात मार्च हो होने वाली किसान पंचायत में भारी संख्या में पहुंच कर सरकार के किसानों को बांटने के मंसूबों पर पानी फेरना है। इस मौके पर डॉ. अजय पूर्व विधायक, मांगेराम यादव चेयरमैन अमीनगर सराय, राजकुमार त्यागी, आदि वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रालोद जिलाध्यक्ष ने कई गांवों में किया जनसंपर्क
चांदीनगर। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह ने भी कई गांवों का दौरा कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उन्होंने फखरपुर, निरोजपुर, रटौल, नगलाबड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया और कृषि कानूनों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जितेंद्र धामा, वीरेंद्र प्रधान, सत्यप्रकाश, सुखपाल, जसबीर आदि मौजूद रहे।