{"_id":"6035483a8ebc3ee92a0702ee","slug":"bjp-leaders-and-workers-should-not-come-to-villages-baghpat-news-mrt5267592148","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गांवों में न आएं भाजपा नेता और कार्यकर्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गांवों में न आएं भाजपा नेता और कार्यकर्ता’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गांवों में न आएं भाजपा नेता और कार्यकर्ता’
दोघट में हुई किसानों की पंचायत, मुजफ्फरनगर के सोरम में मारपीट को लेकर भाजपा का किया विरोध
दोघट। दोघट कस्बे में मंगलवार को राजेंद्र चौधरी के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। इसमें मुजफ्फरनगर के सोरम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया। कृषि कानून वापस होने तक जिले के भी भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को गांवों में न आने की चेतावनी दी गई।
भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सोरम गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की मौजूदगी में भाजपा समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की, यह निंदनीय है। भाजपा नेता और उनके समर्थक गांवों में न आएं। कृषि कानून को लेकर किसानों में आक्रोश है। सरकार किसानों पर दबाव बनाने की हर कोशिश में लगी है। किसानों को खालिस्तानी, आंदोलनजीवी तक सरकार बता रही है। अब तो भाजपा के लोग मारपीट तक करने लगे हैं। किसान किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक भाईचारा जरूरी है। कुछ लोग बांटने का काम कर रहे हैं, लेकिन सर्वसमाज के लोग एकजुट रहें।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि 27 फरवरी को बामनौली के इंटर कालेज प्रांगण में राजा सलक्षपाल तोमर की जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत होगी, जिसमें संयुक्त मोर्चा के किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी भाग लेंगे। पंचायत की अध्यक्षता बिजेंद्र राठी ने की और संचालन राजकुमार ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश पंवार, धर्मेंद्र राठी, अब्बास चौधरी, जसवीर, मुनेश बरवाला, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, अरविंद राठी, सतेंद्र, विरेंद्र, प्रमोद पंवार, सोमपाल, शिवनारायण, राजसिंह, रामेहर, कृष्णपाल, नरेंद्र राठी, मनोज पंवार, सुखवीर आदि मौजूद रहे।