फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP leaders alleged that RLD people do not respect

Baghpat News: भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप, रालोद वाले नहीं करते सम्मान

Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders alleged that RLD people do not respect
बागपत। भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में राज्यमंत्री के सामने शुक्रवार को एक बार फिर खींचतान देखने को मिली, जहां भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रालोद वाले बैठकों में उनके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते। उन्होंने रालोद नेताओं पर भाजपा नेताओं के साथ समन्वय नहीं बनाने की भी बात कही। इस तरह के माहौल को देखकर गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान को कहना पड़ा कि किसी से कोई गलती हुई तो उसको सुधारा जाएगा।सभी को सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें राज्यमंत्री व कलस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र नागर, लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, विधायक योगेश धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर के अलावा रालोद प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान समेत मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के कई नेता पहुंचे। बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि रालोद के नेता बैठकों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते जबकि भाजपा का हर कार्यकर्ता केवल सम्मान चाहता है। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि बैठकों में रालोद के नेता उनका सम्मान करें। लोकसभा सह संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने भी कहा कि रालोद नेताओं को समन्वय बनाकर भाजपा नेताओं के साथ चलना चाहिए। रालोद वालों को भाजपा नेताओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहा कि हमने इंदिरा गांधी का इमरजेंसी का दौर भी देखा है। इसलिए इस तरह की बात नहीं हो और सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ें। बैठक में पूरी तरह यही मुद्दा छाया रहा। इसे देखते हुए संयुक्त प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि अगर किसी से कोई गलती हुई तो इसके लिए मुझे खेद है। हमारे सभी कार्यकर्ता आपसे काफी कुछ सीखेंगे। इस तरह की गलती को सुधारा जाएगा और सभी का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा
चुनाव संचालन समिति की बैठक में गठबंधन प्रत्याशी डाॅ. सांगवान ने कहा कि वह पिछले 45 साल से राजनीति कर रहे हैं। मगर इस बार गठबंधन के कारण भाजपा से उनको बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। भाजपा की बैठकों से पता चलता है कि चुनाव की रणनीति कैसे बनाई जाती है और किस तरह हर वोटर तक पहुंचा जाता है।

शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का पालन करें: कपिल देव
राज्यमंत्री व क्लस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो निर्णय किया गया है। हम सभी को उसका पालन करना है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की योजना के तहत कार्य करके मेहनत के साथ चुनाव में लगना है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में लगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed