फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP is not concerned about the public, but its election

भाजपा को जनता की नहीं, अपने चुनाव की चिंता

Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP is not concerned about the public, but its election
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि रंछाड़ गांव में पुलिस की प्रताड़ना के चलते आरएसएस नेता श्रीनिवास के पुत्र अक्षय ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार के उसके आंसू पोंछने के लिए सीएम वहां तक नहीं गए। यह बेहद दुखद है। कहा कि भाजपा को जनता की नहीं, अपने चुनाव की चिंता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों से मिलने तक समय नहीं मिला। भाजपा किसान विरोधी नीति पर काम कर रही है। किसान, गरीब, मजदूर परेशानी जानने की चिंता भाजपा को नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत का दौरा करके चले गए और भाजपा नेताओं के अलावा किसी से नहीं मिले। सिसाना गांव में हर घर के सामने पुलिसकर्मी तैनात करना हिटलरशाही को जताता है। रालोद नेताओं व किसानों ने अपनी बात रखने के लिए प्रशासन से सीएम से मुलाकात कराने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। सबसे दुखद यह है मुख्यमंत्री रंछाड़ नहीं पहुंचे। वहां संघ कार्यकर्ता के पुत्र अक्षय ने पुलिस की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी तक नहीं हुई। बृहस्पतिवार को अक्षय की तेरहवीं थी। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सीएम गांव आएंगे, लेकिन उनके पास पीड़ितों के आंसू पोंछने का भी समय नहीं था। बागपत के किसानों का चीनी मिलों पर कई सौ करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन भाजपा को मिल मालिकों की चिंता ज्यादा है। भाजपा झूठ के सहारे सत्ता में आई थी। आगामी चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। यूपी के अगले सीएम अखिलेश यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed