{"_id":"6009c5488ebc3e2f860201e9","slug":"bjp-government-fails-on-every-front-nirmal-baghpat-news-mrt521680974","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोर्चे पर फेल हो गई भाजपा सरकार : निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोर्चे पर फेल हो गई भाजपा सरकार : निर्मल
विज्ञापन
बागपत सपा कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरण निर्मल का स्वागत करते सपा कार्य?
- फोटो : BAGHPAT
निवाड़ा गांव में लगाई किसानों की चौपाल
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरण निर्मल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। कृषि कानूनों के नाम पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश भाजपा सरकार कर रही है। हर स्तर पर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा।
सोनीपत स्टैंड स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में निर्मल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। किसानों के साथ विश्वासघात करने का काम भाजपा ने किया है। हर योजना में गड़बड़ी है। गन्ने का पेराई सत्र चल रहा है, लेकिन अब तक मूल्य घोषित नहीं किया गया। किसान भाजपा सरकार की चाल को समझ चुके हैं। भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर रैली में सपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री हाजी तराबुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, डॉ शालिनी राकेश, डॉ रियासत अली, डॉ शकील अहमद, विवेक वर्धन शर्मा, कर्मवीर प्रधान मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने निवाड़ा गांव में आयोजित चौपाल में भी ग्रामीणों से संवाद किया।