फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government failed on every front

सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो रही साबित

Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP government failed on every front
बागपत। रालोद नेता कपिल चौधरी ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई ने मध्यवर्गीय परिवार की कमर तोड़ दी है। गैस, डीजल, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में जनता सरकार को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

कपिल चौधरी ने बृहस्पतिवार को रालोद नेता ओमवीर ढाका के आवास पर कहा कि देश का किसान कृषि कानून के विरोध में आठ माह से बॉर्डर पर धरना दे रहा है। सरकार मनमानी कर किसानों पर नए कृषि कानून थोपना चाहती है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, जिससे लोग भुखमरी के कगार पर हैं। रालोद किसी एक वर्ग नहीं बल्कि सभी वर्गों के हितों के कार्य करने वाली पार्टी है। जयंत चौधरी देश के उभरते किसान नेता है। उन्हें देश के युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विधानसभा चुनाव की बाबत उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा, उसके आधार पर पार्टी हित में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed