फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP and RLD alliance: RLD workers beat up BJP leader in Baghpat

UP: रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटा, BJP-RLD का गठबंधन हुआ पर नहीं थम रही खींचतान, ऐसे हुआ था विवाद

Fri, 29 Mar 2024 12:42 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 12:42 AM IST
सार

Baghpat News : भले ही भाजपा और रालोद में गठबंधन हुआ हो लेकिन, बागपत में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में खींचतान थम नहीं रही है। अब बृहस्पतिवार की रात को रालोद नेताओं ने भाजपा नेता को पीट दिया।

विज्ञापन
BJP and RLD alliance: RLD workers beat up BJP leader in Baghpat
बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद का भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर नेताओं में खूब खींचतान हो रही है। बागपत में जहां संयुक्त बैठक में मोदी व योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा हुआ तो वहीं अब तिलवाड़ा गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीट दिया। जिससे वहां हंगामा हो गया और भाजपा के लोकसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष को स्थिति संभालनी पड़ी।

विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम को रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का संपर्क कार्यक्रम था। जहां छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता भी मौजूद थे, जो डॉ. राजकुमार सांगवान को अपने घर चाय पर लेकर जाने के लिए कहने लगे। वहां कई रालोद कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसे लेकर भाजपा नेता व रालोद कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर डॉ. राजकुमार सांगवान वहां से चले गए। वहीं, अन्य लोगों ने किसी तरह उनका बीच बचाव कराया। बाद में इसका पता चलने पर भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और हंगामा होने लगा। भाजपा के लोकसभा प्रभारी अशोक नागर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे और छपरौली थाना पुलिस को सूचना देकर वहां बुलाया गया। वहां जिलाध्यक्ष के साथ भी रालोद कार्यकर्ताओं की नोकझोंक होने लगी तो किसी तरह मामला शांत कराया गया।

तिलवाड़ा में सांगवान आए हुए थे। जहां भाजपा नेता प्रत्याशी को अपने घर लेकर जाने की बात कहने लगे। उसको लेकर कहासुनी हो गई और रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। मैं इस बात को ऊपर तक बताऊंगा। - वेदपाल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा

यह भी पढ़ें: 
मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

तिलवाड़ा में मारपीट की सूचना मिली थी। जिससे वहां पुलिस पहुंची थी। वहां पता चला कि मारपीट नहीं हुई है और नोकझोंक हुई थी। इसमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली थी। - कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी छपरौली

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed