फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Birthday tribute to Mahatma Gandhi and Shastri

बागपत के लोगों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

Mon, 03 Oct 2016 03:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Oct 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
बागपत। लोगों ने महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके चित्र पर फूलों की वर्षा की गई। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। 
विज्ञापन


महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर हर दिल ने याद किया। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में दोनों महान विभूतियों की जयंती पर प्रबंधक आनंद चौधरी गांधी और शास्त्री की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। इसमें अनिल रामसेवक शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, श्यामरत्न, अंजेश यादव, विजय यादव, अमन झा, प्रिया, सीमा, पूनम, रश्मी, सुमन, पूजा, ज्योति, रविता, प्रीति मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जैन हाईस्कूल में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इसमें राजेंद्र कुमार, अर्चना जैन, पूनम नारंग, अनीश जैन, शालिनी जैन, संजीव जैन मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में राकेश आर्य, पीएस चौहान, धर्मपाल सिंह त्यागी ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।  इसमें सोमपाल, बेबी रुहेला, निकेता, शुभम सैनी, पूजा सैनी, राखी त्यागी आदि रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण पट्टी गांव में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई । इसकी  प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें प्रधान राजू, राज कुमार, अरुणा शर्मा, एएनएम शालू, नीतू शर्मा, पूनम देवी, रेखा, प्रशांत शर्मा, आदेश शर्मा, सुरेश कुमार, सुखपाल सिंह, सुंदर, आत्माराम, सतेंद्र, ऋषिपाल, सत्ते, महेंद्र मौजूद रहे। 

जिला जाट सभा ने जाट भवन में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी की। इसमें संजीव सागवान, रामबीर ढाका, विक्की चौधरी, विजय नैन, जयवीर सिंह, शीशपाल तोमर, ओमप्रकाश धामा, चरण सिंह तेवतिया, नगेंद्र सिंह आदि रहे। सपा कार्यालय में भी गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए। उनके दिखाएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, देवेंद्र प्रमुख, गजेंद्र बली, तरुण यादव दीपक शर्मा, लियाकत, गय्यूर, राशिद सिद्दीकी, विकास शर्मा, मनोज तोमर मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और शास्त्री के जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। महेश शर्मा ने कहा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया था। इसमें अनिल देव त्यागी, प्रभात ओझा, बालेश्वर शर्मा, सद्दाम, राजेंद्र, दीपक शर्मा, श्याम सिंह, बाला, मुनीशा, नूरजहां, सतीश शर्मा, श्रद्धानंद त्यागी, पिंटू त्यागी आदि रहे।

लायंस क्लब ने अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित फूलवती इंस्टीट्यूट में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। गोष्ठी की। इसमें गजेंद्र सिंह बली, डॉ. अशोक तोमर, सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, मनीष जैन, राजपाल दीक्षित, रमन चौधरी, चमनलाल, दीपक शर्मा, केपी सिंह आदि रहे। रालोद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।  इसमें ओमबीर ढाका, महेंद्र धामा, जस्सू, भुनेश्वर, भोपाल, दिनेश, धीरज आदि रहे। 

बड़ौत  में उप्र महिला कांग्रेस कमेठी की प्रदेश महासचिव लता चौधरी के नेतृत्व में आवास विकास कॉलोनी के शहीद पार्क में गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और मिठाई वितरित की। इस अवसर पर लता चौधरी, बालेश, संतोष, लक्ष्मी शर्मा, इंदु बाला ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में संतोष ढाका, संजना, बबीता, लक्ष्मी शर्मा, पुष्पा कुमारी, ममता शर्मा, अनिता, उषा, गीता, ललतेश आदि रहीं।

वहीं बावली रोड पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर दोनों की जयंती मनाई गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, सतपाल पथौलिया, सेवाराम शर्मा, देवेंद्र चौहान, तेजपाल शर्मा, जयवीर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, राकेश, सविता, हेमंत कुमार, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, अमरपाल सिंह, सतीश सैन, आशीष वर्मा, रामकुमार राणा, योगेश सोती, लतीफ ठेकेदार, रमेश शर्मा, आदि उपस्थित रहें। सीनियर सिटीजन बेंवेलेंट एसोसिएशन ने गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती  मनाई। इस अवसर पर भोपाल सिंह, राम सिंह, सुखपाल सिंह आदि ने विचार रखे।

डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे आदर्श ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। वह एक शक्ति थे, जिनके प्रयासों के कारण आजादी प्राप्त हुई। समय के साथ-साथ गांधी जी ने मानवता की सेवा के साथ-साथ देश और समाज को सादगी का संदेश भी दिया। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन दर्शन भी अनुकरणीय है। रविवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  एडीएम डीपी सिंह ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

बागपत। गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कोर्ट परिसर में मध्यस्थ एवं सुलह विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश संजय हरकौली ने की। इसमें प्राधिकरण के सचिव अनुराग कुरील ने बताया गोष्ठी में न्यायाधीशों ने विचार रखे।

 इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लाल चंद्र, एडीजे (विशेष) शक्ति पुत्र तोमर, एडीजे (द्वितीय) समर पाल सिंह बालियान, एडीजे (त्वरित न्यायालय प्रथम) डॉ. मनु कालिया, एडीजे (त्वरित न्यायालय द्वितीय) विपिन कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन शालिनी सागर, सिविल जज जूनियर डिवीजन किरण गौड़ मौजूद रही।  

 इसके अलावा जिला जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें जेल विजिटर्स एडवोकेट सौरभ यादव और प्रदर्शन कुमार भारद्वाज ने बंदियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जेलर भोलानाथ मिश्रा, राजकुमार वर्मा, डीपी सिंह मौजूद रहे।  

सौरव और तानिया रही प्रथम
बागपत। खेल कार्यालय ने पैदल चाल दौड़ (वॉक रेस) का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह ने किया। इसमें बालक वर्ग में सौरव, इरशाद और  गौरव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा।  बालिका वर्ग में तानिया चौधरी, प्रियांशु और प्रियंका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। सभी विजेताओं को सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी, जेएस आर्य, सतीश चंद शर्मा, धीरज पाल, धर्मेंद्र, विकास, पंकज आर्य, सुनील रहे। 

खेकड़ा   नगर क्षेत्र में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास पूर्वक मना उनके दिखाए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। साथ ही सफाई अभियानों के अलावा भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तहसील में एसडीएम आदित्य प्रजापति, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ श्वेताभ पांडेय थाने में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, सीएचसी में प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक, स्टेट बैंक शाखा में प्रबंधक रोहित कुमार, खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा पहलवान ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

इसके अलावा सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल में            प्रधानाचार्य सेमसन लाल एवं कोर्णाक विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा, विद्या भवन स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता, गुरुकुल विद्यापीठ में प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, सुलभा गर्ल्स हाई स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बिनौली में  क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं मेें रविवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर मेें बीडीओ बिनौली हनुमान प्रसाद, ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर, एमडी योगेंद्र मलिक, देवेंद्र यादव, अशोक कौशिक, कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इसके बाद   सफाई अभियान चलाया। सीएचसी बिनौली में डॉ. अभिनव नेहरा, फार्मेसिस्ट विनोद कुमार प्रसाद, अजय धामा, वार्ड ब्वाय अजित धामा, पुष्पेंद्र कुमार, कपिल, राजू ने सफाई अभियान चलाकर सीएचसी की सफाई की। उधर, आर्य विद्यालय तेड़ा में गांधी और शास्त्री की जयंती पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, मास्टर बीएल मौर्य, विनोद कुमार शामिल रहे।

अमर उजाला ब्यूरो 
खेकड़ा में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव विभोर किया। इसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगेश धामा और रालोद नेता कपिल चौधरी ने कहा युवा महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलें। 

रविवार को नगर के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता कपिल चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा आदि ने दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।  इस मौके पर कॉलेज की छात्रा छवि, अनुष्का, आकांशा आदि ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के अलावा देश भक्ति से ओत प्रोत गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

कॉलेज में पूर्व लिपिक ब्रहम पाल सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जीवन पर भजन सुनाए। नगर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने कॉलेज को इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की मान्यता दिलाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी हरेंद्र सिंह ने किया। संचालन राज कुमार सिंह ने किया।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी भोपाल सिंह, प्रबंधक स्वर्णलता शाह, डॉ. संदीप शाह, रालोद के वरिष्ठ नेता योगेश धामा, कपिल चौधरी, मनोज धामा, घसीटा चेयरमैन बड़ौत, ब्रह्म सिंह प्रधान, सतेंद्र ठेकेदार, राममेहर सिंह हेवा, सूरज सिंह सुन्हैडा, हरपाल सिंह, चौधरी रोहताश धामा, कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, जयबीर सिंह, तेजबीर सिंह, कंवर पाल सिंह, जितेंद्र धामा, भरत गुप्त आदि रहे। 

गांधी और शास्त्री जयंती पर यज्ञ

दोघट। पुसार में अखिल भारतीय जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर यज्ञ हुआ। सूर्य मंदिर गांगनौली के महंत रामेश्वर वन बाबा ने यज्ञ कराया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह, पवन कुमार एडवोकेट, विकास कुमार सचिव, सत्यनारायण शर्मा कोषाध्यक्ष, मंजीत राठी, संजीव कुमार, धीरज राठी, मास्टर रणसिंह पंवार, वायरन पंवार पूर्व चेयरमैन, प्रमोद प्रधान, शशी कुमार जैन आदि रहे। वहीं पुसार गांव में ही विनोद तोमर के आवास पर शास्त्री का जयंती मनी। अध्यक्षता मौलाना बसीर खां ने की। इसमें विनोद तोमर, इदरीश, राकेश पंवार, ओमकार, संतोष, महक सिंह, राजू कर्मवीर, राजकुमार, मंगता, रामू, प्रमोद, पुष्पेंद्र, महक सिंह रहे। 

बड़ौत में  रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और आहुतियां देकर धर्म लाभ उठाया।


आर्य समाज व सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में यज्ञ के ब्रह्मा समरभानु शास्त्री के निर्देशन में आयोजित यज्ञ में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर डा. ओमवीर सिंह तोमर, डा. हरपाल सिंह व प्रीतम सिंह वर्मा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संचालक राजकुमार आर्य, प्रधानाचार्य विनोद कुमार भारद्वाज, उपेंद्र आर्य, इंद्रपाल, अश्विनी, अरुणा आर्य, रूपेश, महिपाल, राजकुमार आर्य, सुखवीर सिंह राणा, हरवीर सिंह, अगिरस मुनि, रामबली राणा, सुशील, सुखपाल शामिल रहे। उधर, कोताना रोड स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमेें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रबंधक ओमप्रकाश पाठक, पूजा सैनी, पूजा बंसल, गरिमा, अनु, अनुराधा, मोहित, मनीष, विशाल, विजय, प्रधानाचार्या सीमा जैन शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed