फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bird Watch Festival will be celebrated in Baraut

बड़ौत में मनाया जाएगा बर्ड वॉच फेस्टिवल

Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bird Watch Festival will be celebrated in Baraut
दो फरवरी को बदरखा गांव में यमुना किनारे होगा आयोजन
विज्ञापन

दूरबीन से बच्चों को कराई जाएगी पक्षियों की पहचान
पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बच्चों को प्रकृति से रूबरू कराने के लिए वन विभाग ने सराहनीय पहल की है। इसके तहत दो फरवरी को वन विभाग की ओर से बदरखा गांव में यमुना किनारे पहली बार बर्ड वॉच फेस्टिवल मनाया जाएगा। दूरबीन के जरिए बच्चों को पक्षियों की पहचान कराई जाएगी। पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि बदरखा गांव के यमुना किनारे स्थल चुन लिया गया है। दो फरवरी को डीएफओ कल्याण सिंह की देखरेख में पहली बार बड़ौत मेें बर्ड वॉच फेस्टिवल धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों को शामिल भी किया जाएगा। इस दौरान पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता भी करायी जाएगी। विजेताओं को डीएफओ बागपत द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पक्षियों से संबंधित फोटोग्राफी व पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्चे करेंगे हस्तिनापुर वन्य जीव विहार का भ्रमण
बड़ौत। वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के लिए भी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed