फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli instructions to stop the salary of BDO

बिनौली के बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश 

Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 24 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Binauli instructions to stop the salary of BDO
जांच - फोटो : demopic
बागपत। आदेशों के बाद भी खंड विकास अधिकारी बिनौली प्रगति रिपोर्ट अभिकरण कार्यालय में उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ जेपी रस्तोगी ने उनका वेतन रोके जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


खंड विकास बिनौली में मनरेगा के कार्यों में सोशल ऑडिट की टीम ने जांच कर गोलमाल का खुलासा किया था। इसकी जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को दे दी गई थी। खंड विकास अधिकारी बिनौली हनुमान प्रसाद भी मनरेगा के तहत कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। आदेशों के बाद भी बार-बार डे-टू-डे रिपोर्ट अभिकरण कार्यालय में प्रेषित नहीं कर रहे हैं। कई बार इसके लिए आदेश भी दिए जा चुके हैं, उसके बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही थी। मुख्य विकास अधिकारी भी ने खंड विकास अधिकारी से 20 दिसंबर तक प्रगति रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। उन पर आदेशों का कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि मनरेगा में कार्य कराने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। सीडीओ जेपी रस्तोगी ने रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर बीडीओ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed