फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike riders made a nuisance at the petrol pump

बाइक सवारों ने पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात 

Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riders made a nuisance at the petrol pump
हिंसा
बागपत। शहर के पेट्रोल पंप से 100 रुपये का बाइक में पेट्रोल डलवाकर बगैर रुपये दिए युवक चल दिए। पंप के सेल्समैन ने बाइक सवारों का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने जमकर उत्पात किया। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


शहर के एक पेट्रोल पंप पर रविवार की रात में दो युवकों ने अपनी बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद पंप के सेल्समैन को बगैर रुपये दिए ही बाइक लेकर चल दिए। इसका पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपी बाइक सवारों ने उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। इतना ही नहीं मारपीट पर उतारू हो गए। इससे वहां हंगामा हो गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल पुलिस ने कहा पंप पर पेट्रोल के रुपये को लेकर मामूली विवाद हुआ है।
विज्ञापन


कोर्ट रोड पर खंभा लगवाने को हंगामा 
बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं। एक दुकानदार अपनी दुकान के सामने खंभा लगवाने को तैयार है, लेकिन पड़ोस का एक व्यक्ति नहीं चाहता है कि वहां पर खंभा लगे। इसे लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में दोनों में झगड़ा हुआ। इससे वहां हंगामा हो गया। सीओ संजीव सुमन ने पुलिस टीम के साथ वहां पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस 
बागपत। जनपद में सोमवार को भी खूब झगड़े हुए। यूपी-100 पर 30 कॉल आई। अधिकांश सूचना झगड़ों की थी। पुलिस ने बालैनी, अमीपुर बालैनी, ललियाना, बालैनी चौराहे, नंगला, रमाला बैंक के पास, बिजवाड़ा, इब्राहिमपुर माजरा, बड़ौत, कस्बा छपरौली में हो रहे झगड़े को मौके पर पहुंचकर शांत कराया। साथ ही बड़ौत में सराय रोड पर लगे जाम को पुलिस ने खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed