{"_id":"67139ac70fb6d29153040538","slug":"bike-rider-farmer-dies-in-accident-on-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-120308-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पीएनबी बैंक शाखा के पास हुआ हादसा
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पीएनबी बैंक शाखा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार किसान नीरज चौहान (52) की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
देशराज मोहल्ले में रहने वाले सूरज ने बताया कि शुक्रवार रात उसके पिता नीरज चौहान खेत में काम करने गए थे। वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पीएनबी बैंक शाखा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। उधर, परिजनों ने बताया कि मृतक नीरज चौहान के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।