{"_id":"5fd26c988ebc3e41106106e3","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-kahkra-news-mrt5148773131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के शव को कुचलते रहे हाईवे पर दौड़ते वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर दौड़ने वाले अन्य वाहनों ने शव को कुचल दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रमाला क्षेत्र के गांव बूढपुर निवासी अमित कुमार दिल्ली में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब दस बजे वह बाइक से दिल्ली से गांव लौट रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे तो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अमित सड़क में बने गड्ढे में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को अन्य वाहनों ने भी रौंद डाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और शव कोे कब्जे में लिया। साथ ही सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह गांव लधवाड़ी निवासी मृतक के रिश्तेदार ओंकार सिंह ने खेकड़ा कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।