{"_id":"602964e38ebc3ee8f61a3dac","slug":"bike-rider-dies-in-an-accident-on-epe-baghpat-news-mrt525250968","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई पर हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई पर हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
लहचौड़ा गांव के निकट वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
व्यक्ति दिल्ली के बाबरपुर का रहने वाला था, पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर लहचौड़ा गांव के निकट वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीसीटीवी की मदद से आरोपी वाहन चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
दिल्ली के बाबरपुर निवासी क्यामुद्दीन (55) पुत्र अल्लाबख्श किसी कार्य से बागपत आया था। रविवार को वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद की ओर से बाइक से लौट रहा था। लहचौड़ा गांव के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में क्यामुद्दीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मृतक की जेब से मिले कागजों के अनुसार ही उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांदीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी वाहन चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
ईपीई पर दौड़ रहे दुपहिया वाहन, बढ़ रहे हादसे
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं है। प्रतिबंध के बावजूद मवी कलां इंटरचेंज से होते हुए दुपहिया वाहन एक्सप्रेस-वे पर पहुंच जाते हैं और तेज गति से ईपीई पर दौड़ने वाले वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। शनिवार को बाइक सवार नंगला बहलोलपुर के दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि रविवार को दिल्ली निवासी क्यामुद्दीन की मौत हो गई।