फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider dies due to car collision, partner serious

अक्षय तृतीया पर गन्ने का रस बांट कर धर्म लाभ उठाया

Tue, 03 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, partner serious
अक्षय तृतीया पर खेकड़ा मे गन्ने का जूस वितरित करती जैन ज्योति मिलन की महिला पदाधिकारी - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा में मनमोहक पेंटिंग बनाने वाले बच्चे सम्मानित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली/खेकड़ा। अक्षय तृतीय पर जिले भर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने गन्ने का रस का वितरण कर धर्म लाभ उठाया। खेकड़ा में शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मनमोहक पेंटिंग बनाने वाले बच्चे सम्मानित किए गए।
बागपत नगर में श्री आदिनाथ भगवान के मुनि स्वरूप को राजा श्रेयांश द्वारा इक्षु रस का आहार देकर आहार प्रथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर के श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्री पद्मावती महिला मंडल की ओर से गन्ने के रस का वितरण किया गया। मीनू जैन, नीलम जैन, बबीता जैन, रूबी जैन, सुनीता जैन, समता जैन, मीनाक्षी जैन, संध्या जैन, स्वीटी जैन, विनीत जैन, मयंक जैन, जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन, मुन्ना जैन कमल जैन मौजूद रहे। अक्षय तृतीया पर इक्षु रस का वितरण किया। कस्बा छपरौली में श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार के रूप में इक्षु रस का वितरण किया गया। इस मौके पर नीलम जैन, राजेश जैन, चित्रा जैन, जिनेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन दीपक जैन, नेमचंद जैन, मोनू जैन, रेखा जैन, प्रद्युम्मन जैन, गौरव जैन, सोनम जैन, आशीष जैन, श्रुति जैन रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा में जैन ज्योति मिलन के पदाधिकारियों ने जैन कालेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में गन्ने का रस वितरित कर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम में संस्थापक उर्मिला जैन, बीना जैन, नीतू जैन, कमलेश जैन, प्रवीण जैन, सतीश जैन, वीरेंद्र कुमार जैन आदि मौजूद रहे। उधर, छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में अक्षय तृतीया पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने भगवान महावीर की मनमोहक पेंटिंग बनाई। कमेटी ने विजेता बच्चों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान इस दौरान नीतू जैन, कमलेश जैन, सुमेर जैन, ओमप्रकाश जैन, प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया से शुरू हुई आहारदान की परंपरा
बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में अक्षय तृतीया पर कार्यक्रम हुआ। जैन संत आचार्य ज्ञेय सागर महाराज ने कहा कि यह दान करने का महापर्व है। आहारदान की परंपरा भी इसी दिन से शुरू हुई। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से परिसर के बाहर स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं व राहगीरों को गन्ने का रस वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed