फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider dies due to car collision on National Highway

नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision on National Highway
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव में पुलिस चौकी के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला हनी (25) पुत्र राजेश अपने साथी कृष्णपाल पुत्र रोहताश के साथ मंगलवार शाम को बड़ौत से सामान लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। सरूरपुर कलां में पुलिस चौकी के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर के लिए रेफर किया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह हनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक को घटनास्थल पर ही कार सहित पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि कार चालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

भाई ने परिवार संग मिलकर हमला किया
बागपत। अहैड़ा गांव के महावीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुखवीर मकान पर कब्जा करना चाहता है। इसे लेकर उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि सुखवीर ने अपने बेटे सुमित, अमित व प्रमीत, पत्नी और बेटी के साथ मिलकर दो दिन पहले उन पर हमला कर दिया। महावीर ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed