फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider dies due to canter collision, two injured

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to canter collision, two injured
ढिकौली-बंथला मार्ग पर हुआ हादसा, कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर पांची गांव के समीप कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया।
मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे लहचौड़ा निवासी सचिन (24) पुत्र हरपाल अपने बहनोई बसौद निवासी दया और गाजियाबाद के लोनी निवासी गोलू के साथ बाइक से बालैनी एक शादी में जा रहे थे। पांची गांव के समीप सामने से आ रहे चीनी की बोरियों से लदे एक कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बहनोई दया और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर को भी कब्जे में लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले में बाइक सवार पर मुकदमा
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी सतीश (35) पुत्र श्रीचंद शनिवार को साइकिल से ढिकौली की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। इसमें सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सोमवार शाम उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही बाइक सवार गर्वित पुत्र ब्रजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed