फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike and cash looted by Imam on the strength of the gun

तमंचे के बल पर इमाम से बाइक और नगदी लूटी

Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike and cash looted by Imam on the strength of the gun
तमंचे के बल पर इमाम से बाइक और नगदी लूटी
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में गौसपुर नहर पटरी पर मस्जिद के इमाम से तमंचे के बल पर बदमाशों ने नगदी समेत बाइक लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिसावदा गौसपुर नहर पटरी मार्ग पर मस्जिद के इमाम आस मोहम्मद निवासी गौसपुर किसी कार्य से सराय आ रहा था। जब वह नहर पटरी पर पहुंचे तो कोहरे का फायदा उठाकर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इमाम को रोक लिया और तमंचे के बल पर लूटपाट शुरू कर दी इमाम से 4530 रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह इमाम आस मोहम्मद गांव पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घंटो जंगलों में इधर उधर कॉम्बिंग की। सीओ बागपत ओमपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है की कई टीमें इस इस ममाले में काम कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed