फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Due to heavy rains, the culvert on Harewali-Nagina road collapsed, villagers in trouble

Bijnor: पहली बारिश में हरेवली-नगीना मार्ग पर पुलिया ध्वस्त, ग्रामीणों को करना पड़ा जुगाड़

Wed, 03 Jul 2024 05:38 PM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनाैर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनाैर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से टूटी पुलिया के स्थान पर लोहे के गाटरों को लगाकर मार्ग को पैदल चलने वालों के लिए वैकल्पिक तौर चालू कराया।

विज्ञापन
Bijnor: Due to heavy rains, the culvert on Harewali-Nagina road collapsed, villagers in trouble
बिजनाैर के हरवेली में टुटी पुलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद में हरेवली भारी बारिश के कारण हरेवली- नगीना मार्ग पर गांव हरेवली के समीप लोक निर्माण विभाग के मार्ग पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई। पुलिया के टूटने से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से टूटी पुलिया के स्थान पर लोहे के गाटर और किसानों के ट्रिपलरों को लगाकर पैदल मार्ग चालू कराया।

विज्ञापन


हरेवली निवासी लोगों ने बताया कि लोनिवि की ओर से करीब तीन साल पहले हरेवली से नगीना मार्ग को बनाया गया था। विभाग की ओर से पानी की निकासी के लिए मार्ग पर गांव के पास ही पुलिया का निर्माण कराया गया था। मंगलवार देर रात भारी बारिश के कारण जब क्षेत्र के जंगलों का बारिश का पानी पुलिया के माध्यम से प्रवाहित हुआ तो पुलिया पानी के तेज प्रवाह के कारण ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन

बताया गया कि इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन बना रहता है। जैसे ही ग्रामीणों में बुधवार को पुलिया के ध्वस्त होने का पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह से ग्रामीणों के सहयोग से टूटी पुलिया के स्थान पर लोहे के गाटरों और ट्रिपलरों को लगा कर पैदल मार्ग चालू कराया गया।

पुलिस की ओर से हर प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह अच्छा रहा कि मंगलवार देर रात जब पुलिया टूटी। तो उस दौरान कोई छोटा-बड़ा वाहन मार्ग से नहीं गुजर रहा था। नहीं तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

लोनिवि से जल्द टूटी पुलिया का निर्माण कराने की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि रात्रि में पुलिया के टूटने का पता लगते ही लोक निर्माण विभागके अधिकारियों को फोन पर अवगत करा दियाथा। पर किसी ने बुधवार की शाम तक भी यहां आकर नहीं देखा। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों ने जल्द टूटी पुलिया को तैयार कर आवागमन पहले की तरह से चालू कराने की मांग की है।

उधर एसडीएम ऋतु रानी का कहना है कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। वह किसी जरूरी कार्य से बाहर है। आने के बाद विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed